*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद श्रावस्ती के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा लगातार संयुक्त गश्त एवं निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में *थाना मल्हीपुर प्रभारी* द्वारा *तिकोनी मोड़ जमुनहा* क्षेत्र में सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (SSB) के साथ संयुक्त रूप से पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
संयुक्त पैदल गश्त का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। पुलिस एवं SSB की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सतर्कता और अधिक प्रभावी हुई है।
श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस इकाई या *डायल 112* पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।











