*विजेता पुलिस खिलाड़ियों को अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शील्ड व मेडल प्रदान कर किया गया सम्मानित*
उत्तर प्रदेश वार्षिक खेलकूद कैलेंडर वर्ष-2026 के अंतर्गत आयोजित गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय कबड्डी/खो-खो कलस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता में जनपद श्रावस्ती पुलिस की *खो-खो पुरुष टीम* ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए *प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल* हासिल किया, जिससे जनपद श्रावस्ती का नाम गौरवान्वित हुआ। 
विजेता टीम को *अपर जिलाधिकारी श्री अमरेंद्र कुमार वर्मा* एवं *अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम* द्वारा शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा कहा गया कि खेलकूद से अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास होता है, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है।
प्रतियोगिता में श्रावस्ती पुलिस टीम के कोच *मुख्य आरक्षी रविंद्र यादव* के निर्देशन में टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों में मुख्य आरक्षी तुलसी प्रसाद, मुख्य आरक्षी भगवती प्रसाद, आरक्षी अचल कुमार, आरक्षी जगदीश राणा, आरक्षी गोविंद सिंह राणा, आरक्षी अनुराग राणा, आरक्षी अजय कुमार राणा, आरक्षी सूरजबली एवं आरक्षी कमल किशोर राजवंशी शामिल रहे।
इस दौरान *क्षेत्राधिकारी नगर श्री भरत पासवान*, *क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री सतीश कुमार शर्मा*, *क्षेत्राधिकारी इकौना श्री आलोक कुमार सिंह*, प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण, पुलिसकर्मी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया।











