Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बांसी में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन:साहित्यकारों-बुद्धिजीवियों को मिला सम्मान...

बांसी में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन:साहित्यकारों-बुद्धिजीवियों को मिला सम्मान पत्र, अपर जिलाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश बोलें – कलम की ताकत सबसे बड़ी


बांसी, सिद्धार्थनगर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार देर शाम सहयोग समिति बांसी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरिशंकर श्रीवास्तव की स्मृति में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का विषय “वर्तमान पत्रकारिता और चुनौतियां” था। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी ‘दीपक’ ने की, जबकि संचालन कवि सुशील श्रीवास्तव ‘सागर’ ने किया। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में कलम में सबसे अधिक ताकत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे वह प्रशासन की कलम हो या पत्रकार की, दोनों ही समाज को सही दिशा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब किसी गांव, गरीब या पीड़ित की समस्या समाचार के माध्यम से सामने आती है, तो उसे न्याय मिलने की उम्मीद जाग उठती है। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के दौर में सूचना का प्रसार तेजी से हुआ है, जिससे पत्रकारों की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। इंस्पेक्टर बांसी मृत्युंजय पाठक ने भी हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार साथियों को बधाई दी। संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में प्रो. कालिका प्रसाद त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार हरिप्रसाद पाठक, राजेंद्र दुबे, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी, पत्रकार सगीर ख़ाकसार, कवि ब्रह्मदेव शास्त्री ‘पंकज’, कृष्ण कुमार मिश्र, राकेश त्रिपाठी ‘गंवार’ और अनुपमा सिंह दुबे सहित कई वक्ता शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजक शिक्षक और पत्रकार अमित कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, पत्रकारों, साहित्यकारों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करती है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को पत्रकारों को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला बताया। इस अवसर पर कृपाशंकर भट्ट, जय गोविंद साहू, जयशंकर मिश्र, मुकेश द्विवेदी, मनीष श्रीवास्तव, गिरिजेश धर द्विवेदी, अंबिकेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सोनू जायसवाल, महेश चंद्र वर्मा, श्रीराम मिश्र, शिव मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments