#बस्ती_न्यूज
बस्ती में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने बुधवार को अपने संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर टाटा मोटर्स एसपी ऑटो व्हील्स गोटवा के सभागार में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय “वर्तमान परिवेश में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां” था, जिसमें वक्ताओं ने पत्रकारिता की चुनौतियों और उनके समाधान पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक अखिलेश दुबे, कैलाश नाथ दूबे और मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद, जनपद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बाबू बालेश्वर लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। संरक्षक कैलाश नाथ दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिले में पत्रकार हितों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर महामंत्री विवेक मिश्र, अनिल पांडेय, तहसील सदर अध्यक्ष डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी, तहसील अध्यक्ष हरैया राजेश सिंह विसेन, तहसील अध्यक्ष रुधौली अरुण मिश्र, जनार्दन पाण्डेय, हरिशंकर पांडेय, धनीश त्रिपाठी, दिनेश शुक्ल, राम प्रगट सिंह और अवधेश कुमार सिंह सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पंकज त्रिपाठी ने किया। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों से एकजुट होकर निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में राम प्रगट सिंह, सत्य प्रकाश शुक्ल, अनिल कुमार त्रिपाठी, सत्यदेव शुक्ल, आनंद धर द्विवेदी, सूर्यनारायण उपाध्याय ‘भावुक’, राधेश्याम यादव, रूबल कमलापुरी, दिनेश कुमार पटेल, कल्याणचंद चौधरी, उमाकांत शुक्ल सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अनेक सदस्य और पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
ग्रामीण पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित:बस्ती में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियों पर हुआ मंथन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












