#बस्ती_न्यूज
बस्ती में आगामी बकरा ईद त्योहार के मद्देनजर छावनी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च थाना छावनी के अंतर्गत कस्बा छावनी, अमोढ़ा, रामजानकी तिराहा, मलौली गोसाई और विक्रमजोत जैसे संवेदनशील इलाकों में निकाला गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक यशकांत के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने इन क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान थाना क्षेत्र में पड़ने वाली मस्जिदों और ईदगाहों का भी भ्रमण किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों को उच्च अधिकारियों के आदेशों और निर्देशों से अवगत कराया। उन्हें शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। फ्लैग मार्च में थाने के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बकरा ईद से पहले छावनी पुलिस का फ्लैग मार्च:बस्ती एसपी के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












