HomeHealth & Fitnessसीवान: बगीचे में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों में...

सीवान: बगीचे में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों में पसरा मातम

सीवान। जिले में बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव के पश्चिमोत्तर स्थित एक आम के बगीचे में सोमवार की भोर में एक अधेड़ का शव पेड़ से लटकता मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और गांव में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान सदरपुर निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह (53 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार वीरेंद्र सिंह रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने आम के पेड़ से उनका शव लटकता देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बड़हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और विभिन्न पहलुओं पर जांच की।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments