श्रावस्ती जिले की निरहा ग्राम सभा में खुली नालियों से बहते गंदे पानी और दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह ग्राम सभा उतमापुर ग्राम सभा के अंतर्गत सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक क्षेत्र में स्थित है।सड़क किनारे घरों के सामने से गुजरने वाली इन खुली नालियों से लगातार दुर्गंध आती रहती है, जिससे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इसके चलते स्थानीय लोगों में डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।स्थानीय निवासियों संतोष, मनोज और दुर्गेश सहित कई लोगों ने बताया कि इस समस्या के कारण उनका जीवन दूभर हो गया है। वे लगातार स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से घिरे रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस नाली को जल्द ही ढकवा दिया जाएगा।
निरहा ग्राम सभा में खुली नालियों से दुर्गंध:मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, बीमारियों का खतरा मंडराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











