Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 13 जुलाई को महसी आएंगे:गोरक्षा जनजागरण यात्रा की तैयारियां तेज,...

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 13 जुलाई को महसी आएंगे:गोरक्षा जनजागरण यात्रा की तैयारियां तेज, गांव-गांव निमंत्रण वितरण


ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के 13 जुलाई को महसी विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को पूर्व विधायक के.के. ओझा ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। पूर्व विधायक ने बताया कि प्रातः लगभग आठ बजे शंकराचार्य की 81 दिवसीय “गविष्ठ (गो रक्षार्थ–धर्मयुद्ध) यात्रा” घाघरा घाट से स्वागत के साथ प्रारंभ होगी। यह यात्रा कैसरगंज, फखरपुर, मरौचा, टिकोरा मोड़, बेडनापुर, उत्तमनगर और रमपुरवा चौकी होते हुए एरिया बलभद्र सिंह इंटर कॉलेज पहुंचेगी। यहां श्रद्धालुओं द्वारा चरण पादुका वंदन, पूजन और स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। के.के. ओझा ने क्षेत्र के धर्मप्रेमियों, गोभक्तों और श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गौ संरक्षण एवं सनातन मूल्यों के प्रति जनजागरण करना है। ओझा ने गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग का समर्थन भी किया। के.के. ओझा ने यात्रा मार्ग की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एरिया मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क किनारे खुदाई और गड्ढे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग करने की बात कही। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आमंत्रण पत्र वितरित कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments