श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक समेत पूरे ज़िले में इन दिनों डीजल और पेट्रोल की किल्लत से लोग परेशान हैं। गेहूं की मड़ाई का काम जोरों पर होने के कारण किसानों के लिए यह समस्या बड़ी मुसीबत बन गई है। किसान राम सागर वर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी और हीटवेव के बावजूद उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। शादी का सीजन होने के कारण भी ईंधन की मांग बढ़ गई है, जिससे आम लोगों की परेशानी और अधिक हो गई है। स्थानीय निवासी अमीर के अनुसार, कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो जा रहा है, जबकि कुछ पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। पंप संचालक लालू का कहना है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है, लेकिन लोग अपनी जरूरत से ज्यादा खरीद कर स्थिति को बिगाड़ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से जल्द ध्यान देने की अपेक्षा की जा रही है।
जमुनहा में डीजल-पेट्रोल की किल्लत, आमजन बेहाल:गेहूं मड़ाई और शादी सीजन से बढ़ी मांग, घंटों लाइन में लग रहे लोग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












