Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती डीएम आधार सेवाओं की नई शुल्क व्यवस्था पर सख्त:तय दर से...

श्रावस्ती डीएम आधार सेवाओं की नई शुल्क व्यवस्था पर सख्त:तय दर से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन 1947 जारी


श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने आधार नामांकन और अद्यतन सेवाओं को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी केंद्र पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आधार सेवाओं की शुल्क व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए नया आधार पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। वहीं 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त किए जाएंगे। UIDAI के निर्धारित शुल्क के अनुसार बायोमेट्रिक, आइरिस और फोटो अपडेट के लिए 125 रुपये तथा नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और लिंग जैसे विवरणों में संशोधन के लिए 75 रुपये शुल्क लिया जाएगा। ऑनलाइन दस्तावेज अपडेट की सुविधा 14 जून 2026 तक निःशुल्क रहेगी, जिसके बाद इसके लिए भी 75 रुपये शुल्क देना होगा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे केवल निर्धारित शुल्क का ही भुगतान करें। यदि कोई आधार केंद्र अतिरिक्त धनराशि मांगता है तो इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी या UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर तत्काल दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि आधार सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments