Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती डीपीओ का अमेठी तबादला:कार्यकाल में हॉट-कुक्ड योजना में हुई थी अनियमितता,...

श्रावस्ती डीपीओ का अमेठी तबादला:कार्यकाल में हॉट-कुक्ड योजना में हुई थी अनियमितता, अरविंद रस्तोगी होंगे नए डीपीओ


उत्तर प्रदेश के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने रविवार को नौ जिला कार्यक्रम अधिकारियों (डीपीओ) का तबादला किया। इसी क्रम में श्रावस्ती के डीपीओ प्रभात कुमार दास को श्रावस्ती से अमेठी स्थानांतरित कर दिया गया है। शाहजहांपुर में तैनात अरविंद रस्तोगी को श्रावस्ती का नया जिला कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेश में संबंधित जिलाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर स्थानांतरित अधिकारी को कार्यमुक्त कर उनके नए जनपद में योगदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। श्रावस्ती जिला कार्यक्रम अधिकारी का तबादला ऐसे समय में हुआ है जब श्रावस्ती में आंगनबाड़ी केंद्रों पर हॉट-कुक्ड योजना में कथित अनियमितता, भ्रष्टाचार के आरोप प्रभात कुमार दास पर भी लगे हैं। दरअसल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाठक ने जनवरी 2026 में योजना में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कुछ महीने पूर्व शासन को शिकायती पत्र भेजा था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
मनोज पाठक के अनुसार, श्रावस्ती जनपद के 926 आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष 2018 से हॉट-कुक्ड योजना लागू है। इस योजना के तहत प्रति बच्चे 8.50 रुपये की धनराशि निर्धारित है, जिसमें 7 रुपये भोजन सामग्री, 1 रुपये रसोइया और 0.50 पैसे सहायिका के पारिश्रमिक के लिए हैं। आरोप है कि पिछले आठ वर्षों से रसोइयों और सहायिकाओं को उनका निर्धारित मानदेय नहीं मिला है। योजना के तहत आए गेहूं और चावल के वितरण को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कई वर्षों तक बच्चों को गरमा-गरम भोजन नहीं मिला, जबकि विभाग द्वारा राशन के उपयोग की कोई स्पष्ट और पारदर्शी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि भुगतान न होने के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सूची उपलब्ध न होने का तर्क दिया गया था, जिसे जांच का विषय बनाने की मांग की गई थी। डीपीओ के तबादले के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि हॉट-कुक्ड योजना में कथित घोटाले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments