Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती पुलिस ने 171 किलो मादक पदार्थ नष्ट किए:3 करोड़ रुपए कीमत...

श्रावस्ती पुलिस ने 171 किलो मादक पदार्थ नष्ट किए:3 करोड़ रुपए कीमत का ड्रग्स था, ऑपरेशन दहन के तहत हुई कार्रवाई


श्रावस्ती पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 मादक पदार्थ संबंधी मुकदमों में जब्त 171 किलोग्राम से ज्यादा अवैध ड्रग्स नष्ट किए गए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा यह कार्रवाई की गई। नष्ट किए गए कुल 171 किलो 105 ग्राम मादक पदार्थों की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय/बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 98 लाख रुपये आंकी गई है। यह सभी जब्त माल थाना सिरसिया, थाना सोनवा और थाना मल्हीपुर में पंजीकृत मामलों से संबंधित था। इन मादक पदार्थों का विनष्टीकरण जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित चीनी मिल के इन्सिनेटर में निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया। थानों में लंबे समय से जमा मादक पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक होते हैं, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ इसके सदस्य हैं। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 16 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कमेटी द्वारा संपन्न कराई गई। विनष्टीकरण किए गए मादक पदार्थों का में चरस: 105.385 किलोग्राम, अनुमानित कीमत: ₹2 करोड़ 63 लाख 46 हजार; नशीली टैबलेट/गोलियां: 320 गोलियां, अनुमानित कीमत: ₹1 लाख 28 हजार; गांजा: 65.400 किलोग्राम, अनुमानित कीमत: ₹33 लाख शामिल है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments