रुधौली तहसील प्रांगण में ज्येष्ठ मास के चौथे मंगलवार के पावन अवसर पर भव्य सुंदरकांड पाठ एवं भंडारी का आयोजन किया गया पूरा परिसर भक्तिमय माहौल मैं डूबा रहा और जय श्री राम के नारों से तहसील परिसर गूंज उठा कार्यक्रम का आयोजन उप जिला अधिकारी मनोज प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ पंडित सुजीत उपाध्याय जी ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर सुंदरकांड पाठ प्रारंभ कराया दिवाकर पांडे एवं उनकी टीम द्वारा संगीत में सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो सके
इस अवसर पर तहसीलदार, कानूनगो संतोष शुक्ला, वशिष्ठ, रितेश नयन, लेखपाल पंकज सिंह, अंकित चौधरी, प्रमोद चौधरी,हबीबुल्लाह, पवन,मोहित सहित अन्य तहसील में आए और लेखपाल मौजूद रहे कार्यक्रम में राजेश पांडे ए जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन दुर्गेश उग्रनाथ एवं अन्य गणमान्य लोगों की भी सहभागिता रही
बस्ती -रूधौली तहसील प्रांगण में ज्येष्ठ मास के चौथे मंगलवार पर गुंजे जय श्री राम के नारे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












