श्रावस्ती जिले के सिरसिया विकासखंड सिरसिया बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह, सुपरवाइजर संगीता प्रसाद, बाबू बृजेश पांडे और राजेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन सौंपते हुए सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन मिलने से आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित योजनाओं की निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। सिंह ने कार्यकत्रियों से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन के उपयोग और ऑनलाइन कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई। मौके पर मुख्य सेविका संगीता प्रसाद और मीरा देवी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में स्मार्टफोन वितरित किए।
श्रावस्ती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित:सिरसिया बाल विकास परियोजना कार्यालय में बांटे गए
RELATED ARTICLES












