Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)समाजसेवियों ने धोखाधड़ी पीड़ित परिवार की मदद की:मुइली गांव में बिटिया की...

समाजसेवियों ने धोखाधड़ी पीड़ित परिवार की मदद की:मुइली गांव में बिटिया की शादी में दिया आर्थिक सहयोग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के मुइली राजस्व ग्राम में धोखाधड़ी से पीड़ित एक परिवार की बिटिया की शादी में समाजसेवियों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस पहल से परिवार को सहारा मिला। “सेवा समर्पण भाव परिवार” और समाजसेवी संस्था “साथी हाथ बढ़ाना” की टीमों ने विवाह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता के साथ-साथ आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई। विवाह के लिए बिटिया को 11,000 रुपए नकद और 11 साड़ी सेट भेंट किए गए। इस कन्यादान मुहिम के तहत, सभी सेवादारों के सहयोग से कुल 70,000 रुपए, शादी से संबंधित वस्त्र, मिष्ठान और अन्य आवश्यक सामान भी जुटाया गया। इस अवसर पर “सेवा समर्पण भाव परिवार” के सदस्य दिलीप पांडे, उमंग पांडे, परमानंद वेदी, अनुराग सिंह, राजस्व टीम से आशीष गुप्ता, गौरव पांडे, सुरेंद्र यादव और “साथी हाथ बढ़ाना” के राजकुमार पांडे सहित कई लोग मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। समाजसेवियों ने बिटिया के उज्जवल भविष्य और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments