नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की मांगों के समर्थन में जंतर मंतर पर 17 दिन से अनशन पर हैं।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया है कि सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट किया, “सोनम सर की भूख हड़ताल का 17वां दिन. उनकी मांसपेशियों का वज़न कम होना शुरू कर दिया है और वे बेहद दर्द में हैं।”
आगे लिखा, “बाकी सभी लोगों की तरह मैंने भी उनसे अपनी भूख हड़ताल ख़त्म करने की गुज़ारिश की। उन्होंने शांत भाव से जवाब दिया कि मुझसे भूख हड़ताल ख़त्म करने के लिए मत कहिए। सरकार से पूछिए कि वह बातचीत तक क्यों नहीं करना चाहती.”
सोनम वांगचुक के समर्थन में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सोनम सर, आपके अनशन ने न्याय की लड़ाई में देश के युवाओं को एकजुट कर दिया है। आपका लक्ष्य पूरा हो गया है।”
महुआ मोइत्रा ने लिखा, “सरकार को आपकी (सोनम वांगचुक) ज़िंदगी या करोड़ों युवाओं की ज़िंदगी की परवाह नहीं है। लेकिन आपकी ज़िंदगी हमारे लिए मायने रखती है। कृपया अनशन ख़त्म करें और लड़ाई जारी रखें.” गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते कई दिनों से सीजेपी का धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफ़ा दें।
सोनम वांगचुक का अनशन 17वें दिन भी जारी, सरकार बेफिक्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












