Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एसपी ने कलवारी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया:अपराध नियंत्रण व पुलिसिंग सुधार...

एसपी ने कलवारी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया:अपराध नियंत्रण व पुलिसिंग सुधार के लिए दिए निर्देश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से थाना कलवारी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने गार्द की सलामी ली। इसके बाद थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, आईजीआरएस, मिशन शक्ति डेस्क, साइबर सेल, मालखाना, बैरक और बंदीगृह का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने इन सभी स्थानों के अभिलेखों की भी जांच की। एसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। महिला संबंधित मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज करने और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से अपडेट रहने और आम जनता को जागरूक करने को भी कहा गया। डॉ. सिंह ने थाना परिसर, पुलिस मेस और शस्त्रागार की स्वच्छता एवं रखरखाव का भी जायजा लिया। उन्होंने ग्राम चौकीदारों और नए भर्ती हुए आरक्षियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments