Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बिना लाइसेंस चल रहा था मसाले का कारखाना:बहराइच में खाद्य विभाग की...

बिना लाइसेंस चल रहा था मसाले का कारखाना:बहराइच में खाद्य विभाग की छापेमारी में हुआ खुलासा, नमूने जांच को भेजे


बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक बिना लाइसेंस के चल रही मसाले की फैक्ट्री पर शुक्रवार को खाद्य व औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारा। इस दौरान लाखों रुपये का तैयार मसाला और कच्चा माल जब्त किया गया। जब्त किए गए सामान के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। यह फैक्ट्री बहराइच-नानपारा मार्ग पर उदय सिंह नामक व्यक्ति द्वारा बिना वैध दस्तावेजों के संचालित की जा रही थी। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अमर सिंह वर्मा के नेतृत्व में टीम को इसकी सूचना मिली थी। शुक्रवार देर शाम टीम जब कारखाने पर पहुंची, तो वह बंद मिला, लेकिन अंदर गुपचुप तरीके से खाद्य मसालों का निर्माण जारी था। टीम ने तत्काल नगर मजिस्ट्रेट और स्थानीय पुलिस को सूचना दी और कारखाने पर छापा मारा। करीब तीन घंटे तक चली जांच के दौरान टीम को अवैध रूप से तैयार हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर मिला। मसालों को रंगने के लिए बड़ी मात्रा में हानिकारक रंग भी मौके से बरामद हुए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बरामद सभी सामान को सीज कर दिया और कारखाना संचालक को नोटिस जारी किया। जब्त किए गए मसालों के नमूने गुणवत्ता और सुरक्षा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। छापेमारी के दौरान 830 किलोग्राम हल्दी पाउडर (अनुमानित कीमत 1.32 लाख रुपये) और 400 किलोग्राम धनिया पाउडर (अनुमानित कीमत 64,000 रुपये) सहित कुल दो लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments