Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा में गैस किल्लत, कालाबाजारी पर सपा का प्रदर्शन:राज्यपाल को 6 सूत्रीय...

इटवा में गैस किल्लत, कालाबाजारी पर सपा का प्रदर्शन:राज्यपाल को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग


इटवा में गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी इटवा को महामहिम राज्यपाल के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गैस की कालाबाजारी रोकने, बुकिंग के 24 घंटे के भीतर होम डिलीवरी सुनिश्चित करने और बुकिंग मिलने के बाद सिलेंडर वितरण में देरी पर कार्रवाई की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि को 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने और शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों के लिए आवश्यकतानुसार कमर्शियल या सामान्य गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल थी। सपा ने यह भी मांग की कि गेहूं खरीद केंद्रों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। वर्तमान में खरीद केंद्र न होने के कारण किसान अपनी फसल बिचौलियों को औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव बेचई यादव, अजय चौधरी, जिला महासचिव कमरुज्जमा खान, बहरैची प्रेमी, अब्दुल लतीफ, उदयभान तिवारी, बड़कू पाण्डेय, दीनानाथ मिश्रा, दीनदयाल शर्मा, सुनील यादव, अभिषेक सिंह, शक्तिनाथ पाण्डेय, भीखा, शिवमूरत यादव, अरुन यादव, एजाज शाह, देवेंद्र सिंह, जनार्दन पाठक, कमाल अहमद, अजय कुमार, मो कलाम, लवकुश निषाद, विजय गौड, चंद्रभूषण आर्य, इफ्तेखार अहमद, चंद्रशेखर पाण्डेय, अशफाक अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। एक अन्य घटनाक्रम में, गुरुवार को इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर राज गैस सर्विस कार्यालय के पास उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गैस की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने सड़क पर सिलेंडर रखकर इटवा-डुमरियागंज मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर लगभग 20 मिनट के जाम को खुलवाया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments