Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में छात्रा से गैंगरेप, परिजनों पर हमला:भाई गंभीर रूप से घायल,...

बस्ती में छात्रा से गैंगरेप, परिजनों पर हमला:भाई गंभीर रूप से घायल, नौ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल से घर लौट रही छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा के परिजनों पर भी हमला किया, जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह नामजद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बीते 15 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 5 बजे की है। पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी अश्वनी कुमार उर्फ साजन ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा का हाथ पकड़ा और उसे खींचकर सड़क के नीचे ले गए। वहां मौजूद तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने छात्रा का मुंह दबाकर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता के परिजनों ने इस घटना का विरोध किया और शिकायत करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने पीड़िता को घर से घसीटकर ले जाने की भी कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में अश्वनी कुमार उर्फ साजन, अक्षय कुमार, पवन कुमार, सन्तराम, जैशराम और तीन अज्ञात व्यक्तियों सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments