दिल्ली में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार रात करीब 10 बजे महराजगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के मेन चौराहे पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर विरोध दर्ज कराया। मेन चौराहे पर कुछ समय तक लोगों की भीड़ जुटी रही, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। धरने को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मजबूती से खड़ी है। इस प्रकार की कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विपक्षी नेताओं के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, श्रवण पटेल, प्रणव गौर, सतीश बोनी शेख, नौशाद आलम, आकाश पटेल, दिलीप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अखिलेश की हिरासत के विरोध में सपा का प्रदर्शन:महराजगंज में कार्यकर्ताओं ने तत्काल रिहाई की मांग, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










