भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने मानव तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। SSB जवानों ने एक नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाने की तैयारी में एक युवक को रोका। यह घटना चौक थाना क्षेत्र के करैता गांव के पास हुई। 66वीं वाहिनी SSB कैम्पियरगंज की सीमा चौकी हरदीडाली के जवान नियमित गश्त और जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक और एक लड़की को संदिग्ध अवस्था में आते देखा। जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की। पूछताछ में लड़की की उम्र 17 वर्ष और युवक की उम्र 19 वर्ष बताई गई। दस्तावेजों की जांच के दौरान लड़की के आधार कार्ड से उसके नाबालिग होने की पुष्टि हुई। युवक के पास नेपाली नागरिकता प्रमाण-पत्र मिला। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लगभग आठ महीने से एक-दूसरे को जानते थे और एक मंदिर में शादी करने के बाद युवक के नेपाल स्थित घर जा रहे थे। नाबालिग होने की पुष्टि के बाद SSB ने तत्काल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और मानव सेवा संस्थान को सूचित किया। टीमों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद युवक और नाबालिग लड़की को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना चौक पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
SSB ने नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाने का प्रयास:भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का प्रयास विफल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












