Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई:दो नेपाली तस्कर भारी मात्रा में सामान...

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई:दो नेपाली तस्कर भारी मात्रा में सामान के साथ गिरफ्तार


मिहींपुरवा ब्लॉक के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 59वीं वाहिनी नानपारा ने तस्करी विरोधी अभियान के तहत दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। जवानों ने उनके पास से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया। ये तस्कर साइकिलों पर सामान भारत से नेपाल ले जाने की फिराक में थे। एसएसबी को खुफिया शाखा (एसीएन/एलए) से जानकारी मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 680 के पास से तस्करी की एक बड़ी खेप नेपाल भेजी जानी है। इस सूचना पर उप निरीक्षक (जीडी) चमन सिंह के नेतृत्व में जवानों की एक विशेष नाका पार्टी गठित की गई और बीओपी सालारपुर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई। तड़के लगभग 4:50 बजे, जवानों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को साइकिलों पर भारी बैग लादे नेपाल की ओर जाते देखा। जवानों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। इस पर एसएसबी जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान नेपाल के बर्दिया जिले के गुलरिया थाना क्षेत्र के अशापुर गांव निवासी पवन कुमार लोध (23) पुत्र बद्लू लोध और अश्वनी कुर्मी (29) पुत्र शंकर कुर्मी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से 474 छाते, स्टील के बर्तन (टिफिन, चाकू, छन्नी, पलटा, स्टैंड), कूलर फैन, लगभग 120 किलो मटर की चार बोरियां, टॉयलेट सीट और दो साइकिलें बरामद की गईं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सालारपुर बाजार से सामान खरीदकर नेपाल में अधिक दामों पर बेचने के इरादे से ले जा रहे थे। एसएसबी ने दोनों आरोपियों और जब्त सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय मिहींपुरवा को सौंप दिया है। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments