Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)असनहारिया में एसएसबी ने ग्रामीणों संग की विलेज मीटिंग:सीमा सुरक्षा, स्वच्छता और...

असनहारिया में एसएसबी ने ग्रामीणों संग की विलेज मीटिंग:सीमा सुरक्षा, स्वच्छता और विकास पर हुई चर्चा; ग्रामीणों ने भाग लिया


श्रावस्ती में 62वीं वाहिनी एसएसबी ने ब्लॉक हरिहरपुर रानी की ग्राम पंचायत असनहारिया में ग्रामीणों के साथ एक विलेज मीटिंग का आयोजन किया। इस बैठक में सहायक कमांडेंट (एसी) सई कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को नो मैन्स लैंड (सीमावर्ती क्षेत्र) में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के लिए जागरूक करना था। ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि कोई अजनबी व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत एसएसबी जवानों को सूचित करें। इस दौरान सफाई व्यवस्था, शिक्षा और विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एसएसबी के कई जवान और ग्रामीण जैसे कैलाश नाथ यादव, मुरली धर यादव, कंधई सिंह डाकिया सहित कई अन्य लोगों ने इस बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments