Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महिला थाना की पहल से चार परिवारों में लौटी खुशियां:काउंसलिंग के बाद...

महिला थाना की पहल से चार परिवारों में लौटी खुशियां:काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी को एक साथ विदा किया गया


सिद्धार्थनगर जनपद के महिला थाना में रविवार को मिशन शक्ति केंद्र के तहत पारिवारिक विवादों को सुलझाने की सराहनीय पहल देखने को मिली। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ काउंसलिंग कर चार बिखरते परिवारों को फिर से एकजुट कराया। आपसी मनमुटाव और पारिवारिक विवाद को दूर करते हुए चारों जोड़ों को समझा-बुझाकर एक साथ विदा किया गया। महिला थाना परिसर में आयोजित काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को गंभीरता से सुना गया तथा दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति से साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी भाग्यवती पाण्डेय ने कहा कि परिवार समाज की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और छोटी-छोटी बातों को संवाद के माध्यम से सुलझाया जा सकता है। इस दौरान काउंसलिंग टीम में महिला मुख्य आरक्षी आशा गौड़, महिला मुख्य आरक्षी रीना रावत, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, महिला आरक्षी प्रगति राय एवं महिला आरक्षी रीना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के प्रयासों से चारों परिवारों में फिर से खुशियां लौट आईं। जिन परिवारों को काउंसलिंग के बाद एक साथ विदा किया गया उनमें नाजिया पत्नी शाबीर निवासी देवकली जगर गठिया थाना मोहाना, सकीना पत्नी महबूब निवासी सूरजनगर थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर, रजनी यादव पत्नी राकेश यादव निवासी गुजरौलिया थाना चिल्हिया तथा अनीता पत्नी आलोक निवासी छितरापार थाना उसका बाजार शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments