HomeHealth & Fitnessभाप में बना देसी नाश्ता, हिमाचल का फेमस सिड्डू

भाप में बना देसी नाश्ता, हिमाचल का फेमस सिड्डू

सिड्डू  : अअगर आप हिमाचल गए हैं तो सिड्डू जरूर खाया होगा। सिड्डू दिखने में गुजिया जैसा लेकिन स्वाद में लाजवाब होता है। भाप में पका सिड्डू खाने में बहुत टेस्टी लगता है। इसका स्वाद ऐसा है कि एक बार खाएंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा। अगर आपको भी सिड्डू खाने का मन है तो इसके लिए शिमला मनाली जाने की जरूरत नहीं है। आप घर में आसानी से सिड्डू बनाकर खा सकते हैं। यकीन मानिए इस रेसिपी से आपको वही हिमाचल वाले सिड्डू का स्वाद मिलेगा।

सिड्डू की रेसिपी
पहला स्टेप- सिड्डू बनाने के लिए आपको बारीक गेहूं का आटा लेना है। अगर आप चक्की का आटा इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे मिक्सी में डालकर बारीक कर लें। अब आटे को छान लें, जिससे ये और फाइन हो जाएगा। अब आटा गूथने वाली परात या कोई दूसरा बर्तन लें और उसमें छना हुआ आटा डालकर 1 छोटी चम्मच नमक मिला दें। आटे के बीच में एक गड्ढा जैसा करके उसमें 1 छोटी चम्मच पिसी चीनी और 1 छोटी चम्मच इंस्टेंट यीस्ट डाल दें। अब यीस्ट और चीना में थोड़ा पानी डाल दें और मिक्स कर लें। अब इसे आटे के साथ मिलाकर आटा लगाएं। आटा गुनगुना पानी में लगाएं और इसमें 1 छोटी चम्मच तेल डाल दें। आटे को एकदम सॉफ्ट लगाना है जिससे ये अच्छी तरह फर्मेंट हो जाए। अब इसे किसी पॉलिथिन से लपेटकर इसे 2 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें।

दूसरा स्टेप- सिड्डू की स्टफिंग के लिए 1 बड़ा चम्मच तरबूज या खरबूज के बीज लें और उन्हें पानी में भिगो दें। करीब 15-10 बादाम, आधा कप अखरोट और 2 बड़े चम्मच पोस्त दाना लेना है। सभी को 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। सारे भीगे हुए मेवा का पानी निकाल दें।  मिक्सी में 1 छोटी चम्मच काली मिर्च, 2 छोटी चम्मच साबुत धनिया, 1 छोटी चम्मच जीरा, 2 इंच अदरक को छोटा काटकर डालें। 2-3 हरी मिर्च और आधा छोटा प्याज, 10-12 लहसुन की कली, 2 सूखी लाल मिर्च, 5-6 पुदीना के पत्ते और धनिया डंठल के साथ डाल दें। इसमें आधे से ज्यादा पोस्त दाना डाल दें। अब सारे बादाम, बीज और आधे से ज्यादा अखरोट डाल दें। सफेद और काला नमक डालें। इसमें आधा छोटी चम्मच हल्दी, 2-3 बड़े चम्मच अनारदाना या आमचूर डालकर सारी चीजों को पीस लें। ध्यान रखें स्टफिंग में पानी बिल्कुल भी नहीं डालना है।

तीसरा स्टेप- अब फर्मेंट होने रखे आटे को निकाल लें और हल्का तेल लगाकर इसके बराबर के गोले बना लें। चकले पर हल्का सूखा आटा डालकर इसे हाथ से या बेलन की मदद से बड़ा कर लें। ये 4-5 रोटी के बराबर के आटे से और काफी मोटा बनाकर तैयार किया जाता है। लोई को बहुत बड़ा नहीं करना है। इसे मोटा ही रखना है। इसमें तैयार की गई स्टफिंग रखें। अब गुजिया की तरह इस फोल्ड करके बंद कर दें। सारे इसी तरह तैयार करने हैं। अब इन्हें 5-10 मिनट के लिए रख दें और ऊपर से कवर कर दें, जिससे आटा टाइट न हो।

चौथा स्टेप- स्टीमर की प्लेट लें और उसे ग्रीस कर लें। अब सिड्डू उसके ऊपर रख दें और ऊपर से भी थोड़ा घी लगा दें।  मीडियम उबलने वाला पानी होना चाहिए और गैस की फ्लेमल हल्की कम कर दें। अब इसे कम से कम 15 मिनट के लिए भाप में पकाएं। अब भाप कम होने पर आराम से सिड्डू को निकालें और इन्हें कट कर लें। ऊपर से घी डालकर चटनी के साथ सर्व करें। आपको इसे खाकर मजा ही आ जाएगा।

सिड्डू की चटनी कैसे बनाएं

अब चटनी के लिए 5 अखरोट जो बचे थे वो, खसखस, 5-6 लहसुन, आधा इंच अदरक, धनिया, 2 हरी मिर्च, जीरा, नमक, काली मिर्च, प्याज, पुदीना बहुत थोड़ा, काला नमक और 3 बडे चम्मच गाढ़ा ताजा दही और थोड़ा नींबू डालकर चटनी बना लें। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments