Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शराब पीने से रोका, घर में घुसकर पीटा:बस्ती में परिवार दहशत में,...

शराब पीने से रोका, घर में घुसकर पीटा:बस्ती में परिवार दहशत में, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में शराब पीने का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला किया गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा और महिलाओं के साथ मारपीट की। अब पीड़ित परिवार लगातार मिल रही धमकियों से दहशत में है और सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर जेठू पुरवा निवासी रामकिशुन ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 25 जून की रात करीब नौ बजे कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामकिशुन की पत्नी शोभावती, बेटे मनीष, सोनू, राजन तथा अन्य परिजन भी घायल हो गए। हमलावरों ने घर में रखा सामान तोड़ दिया और वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। पीड़ित के अनुसार, पत्नी शोभावती समेत कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद शोभावती को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रामकिशुन का आरोप है कि मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटें दर्ज होने के बावजूद मुकदमे में गंभीर धाराएं नहीं बढ़ाई गईं। उन्होंने विवेचना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसी प्रकरण में गांव की एक अन्य महिला ने भी पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रभावी पुलिस कार्रवाई न होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ा है। परिवार ने बताया कि आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे वे दहशत में हैं। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ने तथा आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments