HomeHealth & Fitnessइंदिरापुरम में बसपा का 'बूथ चलो अभियान' तेज, संगठन विस्तार पर जोर

इंदिरापुरम में बसपा का ‘बूथ चलो अभियान’ तेज, संगठन विस्तार पर जोर

गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में अपने संगठनात्मक अभियान को गति देते हुए इंदिरापुरम के सेक्टर-59 में ‘बूथ चलो अभियान’ के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करना रहा।

बैठक में पार्टी नेतृत्व ने कन्हैया दिवाकर को सेक्टर-59 का जोन प्रभारी नियुक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बसपा जिलाध्यक्ष मनोज जाटव तथा मंडल जोन प्रभारी पंकज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष गुलाब सिंह गौतम ने की।

बैठक में विधानसभा प्रभारी सुरेश सेन, विधानसभा सचिव रामोतार जाटव, योगराज त्यागी, प्रवीण, सेलम चंद, पुष्प कुमार, महेंद्र सिंह (सेक्टर अध्यक्ष), नीरज, बाबूराम, रामकिशोर, सोनू, आनंद, दीपक और कुलदीप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments