Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बढ़नी में छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली:पर्यावरण, स्वच्छता और ईंधन सुरक्षा का...

बढ़नी में छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली:पर्यावरण, स्वच्छता और ईंधन सुरक्षा का दिया संदेश


सिद्धार्थनगर के बढ़नी के श्री ब्रजेश्वरी इंटर कॉलेज घरुआर के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को प्रधानाचार्य उदय प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में एक साइकिल जागरूकता रैली निकाली। यह रैली पर्यावरण सुरक्षा, जीवन सुरक्षा, सेहत सुरक्षा और ईंधन सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। साइकिल यात्रा घरुआर स्थित विद्यालय से शुरू होकर बढ़नी तिरंगा चौराहे तक पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में और साइकिलों पर तख्तियां लगाकर विभिन्न नारे लगाए। उन्होंने “सांसें हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाएं हम”, “एक वृक्ष दस पुत्र समान”, “आओ धारा को हरा-भरा बनाएं”, “धरती को हरा-भरा बनाना है, मिलजुलकर पेड़ लगाना है”, “पेट्रोल-डीजल की फिजूलखर्ची न करें” और “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” जैसे नारों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया। इस जागरूकता अभियान में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक भी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments