बहराइच जिले की पयागपुर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी एक बार फिर जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। भास्कर के सर्वे में 91% जनता का मत है कि इन्हें टिकट मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी और तीसरे नंबर पर बसपा है।
पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद सुभाष त्रिपाठी हैं। उन्हें 95% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर समय प्रसाद मिश्रा को 1% लोगों ने पसंद किया है। इसके अलावा राजा यशुवेंद्र विक्रम सिंह और बृजेश पांडे को भी 1-1% लोगों का समर्थन मिला है। सपा में पहली पसंद मुकेश श्रीवास्तव हैं। इन्हें 74% लोगों ने पसंद किया है। जबकि भगतराम मिश्रा को 18% लोगों ने पसंद किया है।
बसपा में सुरेश पासवान को 50% लोगों पसंद किया है। उमेश तिवारी को 38% और राज तिवारी को 20% लोगों ने टिकट का दावेदार माना है।
पयागपुर सीट पर भाजपा से पहली पसंद बने सुभाष त्रिपाठी:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार से मुकेश श्रीवास्तव, बसपा से सुरेश पासवान; बाकी कैंडिडेट्स के बारें में जानिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












