Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में महिलाओं ने चौखड़ा में निकाली जन आक्रोश पदयात्रा:नारी शक्ति वंदन...

सिद्धार्थनगर में महिलाओं ने चौखड़ा में निकाली जन आक्रोश पदयात्रा:नारी शक्ति वंदन विधेयक के समर्थन में आवाज बुलंद की


भनवापुर मंडल के चौखड़ा में सोमवार को महिलाओं ने ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक’ के समर्थन में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली। विपक्ष द्वारा विधेयक को पारित न होने देने के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। यह पदयात्रा महिला समाजसेवी कृष्णा देवी के नेतृत्व में ललिता इंटर कॉलेज, चौखड़ा से पंचायत भवन तक निकाली गई। पदयात्रा के बाद ललिता इंटर कॉलेज परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एवं संयोजक गणेश विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष लवकुश ओझा ने किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों के साथ हो रहे अन्याय और राजनीतिक दलों द्वारा उनके हनन के खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज उठाई। मुख्य अतिथि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और उन्हें अपने अधिकारों का पूरा बोध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर ऐसे निर्णय लेंगी, जो उनके सम्मान और अधिकारों को सशक्त बनाएंगे। उन्होंने महिलाओं से इस विधेयक को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील भी की। इस अवसर पर अशोक अग्रहरि, मनोज मौर्या, चंद्रलेखा देवी, सावित्री देवी, सीमा कुमारी, अनीता, चंद्र रेखा देवी, संजू गुप्ता, दुर्गावती गौतम, बदामा देवी, कलावती, ज्ञानमती, सीमा गुप्ता, चंद्रिका मौर्य, राममूरत यादव, लालमन यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments