उतरौला(बलरामपुर )। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी व सपा प्रवक्ता सुमैया राणा शनिवार को उतरौला विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य शारुन वसीम खान, प्रधान सिराजुद्दीन खान पप्पू, परसराम बौद्ध, इशरत जाकिर, इजहार खान पप्पू क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से संपर्क साधा। समाजवादी पार्टी की नीतियों और योजनाओं के महिलाओं के साथ साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों की सराहना किया।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर सफल है। इनका महिला आरक्षण बिल सिर्फ एक दिखावा है हकीकत में यह सरकार महिला विरोधी है। अगर भाजपा सरकार महिलाओं को आरक्षण देना ही चाहती है तो निर्धारित सीटों में ही दें सिम बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है।
भाजपा महिला, दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विरोधी है। महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई भाजपा अब धर्म और जाति की राजनीति कर रही है महंगाई और बेरोजगारी से अब इनका कोई वास्ता नहीं है। प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। गैस, डीजल, पेट्रोल के लिए जनता परेशान है। पढ़ा लिखा बेरोजगार, रोजगार के लिए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है उन्हें रोजगार मुहैया कराने के बजाय लाठियां मिल रही हैं।
प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, अभी तक यह सरकार एक भी परीक्षा पारदर्शी नहीं करा पाई है ना ही लोगों को रोजगार दे पाई है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। सपा सरकार में जो विकास कार्य हुए उन्हें विकास कार्यों का आज तक यह सरकार फीता काट रही है और उसे काम को अपना बता रही है।












