Homeक्राइम (Crime)सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का खुला प्रदर्शन, एसएसपी से की गई...

सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का खुला प्रदर्शन, एसएसपी से की गई सख्त कार्रवाई की मांग

UP: सहारनपुर में सोशल मीडिया पर हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सचिन देव गौरत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर को एक शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चिलकाना कस्बे के मोहल्ला हामिद हसन निवासी पिरोज पुत्र हमीद द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पिस्तौल और देसी तमंचे जैसे हथियारों के साथ फोटो एवं वीडियो लगातार साझा किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह के पोस्ट आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रहे हैं। साथ ही युवाओं में भी गलत संदेश जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

Also Read: रायबरेली में रील के चक्कर में रियल लाइफ दांव पर! शारदा नहर के तेज बहाव में कूद रहे स्टंटबाज, वीडियो वायरल

शिकायत पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन न केवल समाज में दहशत फैलाने का कार्य करता है, बल्कि इससे अपराधी प्रवृत्तियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई आवश्यक है ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे।

शिकायतकर्ता ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किए जा रहे हथियारों की वैधता की जांच की जाए। यदि जांच में हथियार अवैध पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Also Read:रायबरेली में ‘मौत का देशी वाटर पार्क’! सोशल मीडिया पर रील चमकाने के चक्कर में जान दांव पर लगा रहे लोग

बताया गया है कि शिकायत के समर्थन में संबंधित सोशल मीडिया पोस्टों के स्क्रीनशॉट और वीडियो लिंक भी पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हैं। अब सभी की नजरें पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments