Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में घर के बाहर फायरिंग, दहशत फैली:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात,...

बस्ती में घर के बाहर फायरिंग, दहशत फैली:सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, तीन युवकों की तलाश जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रौतापार मोहल्ले में शनिवार तड़के बाइक सवार तीन युवकों ने एक घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रौतापार निवासी सौरभ श्रीवास्तव के घर के बाहर शनिवार सुबह करीब 4:50 बजे तीन युवक बाइक पर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने दो राउंड फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी की आवाज से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भवन स्वामी मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के समय उनका परिवार घर के अंदर सो रहा था। शोर-शराबा और गालियों की आवाज सुनकर वे सहम गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। कोतवाली इंस्पेक्टर मोती चंद ने बताया कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments