Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ट्रक बाइक सवार मां-बेटे के ऊपर से गुजरा, मौत:डुमरियागंज में ओवरटेक में...

ट्रक बाइक सवार मां-बेटे के ऊपर से गुजरा, मौत:डुमरियागंज में ओवरटेक में बाइक सवार भाई भी घायल, ड्राइवर पुलिस हिरासत में


सिद्धार्थनगर में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेट को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला के भाई को गंभीर चोट आई है। घटना इटवा थाना क्षेत्र के राजकीय डिग्री कॉलेज डुमरियागंज की है। पुलिस ने ट्रक ड्राइव को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। जानिए पूरा मामला… मृतक पहचान दुर्गावती (40) और पल्लू (02) निवासी कटौतियां गांव के रूप में हुई। वह अपने भाई जीतू सहानी की बाइक पर सवार होकर ढेबरूवा थाना क्षेत्र स्थित मायके जा रही थीं। चौखड़ा के पास उनकी बाइक की दूसरे बाइक सवार से ओवरटेकिंग के दौरान स्थिति बिगड़ गई। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में बेकाबू बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी दुर्गावती और उनकी गोद में मौजूद पल्लू सड़क पर गिर गए, जिसके बाद ट्रक का पिछला पहिया दोनों के ऊपर से गुजर गया। इस भीषण टक्कर में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे जीतू सहानी को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृत मां और बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों राजू और सोनू के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया- हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments