श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे के महादेवा गांव में पहली बारिश के बाद मुख्य मोहल्ले की सड़क जलमग्न हो गई है। जलभराव के कारण पूरा मोहल्ला टापू में बदल गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण मोहल्ले की मुख्य सड़क पर बदबूदार पानी और कीचड़ भर गया है। नालियों की उचित साफ-सफाई न होने से बारिश का पानी सीधे घरों के सामने जमा हो रहा है, जिससे सड़क का अस्तित्व समाप्त हो गया है और राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। इस जलजमाव से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार मरीजों को इस दलदल भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। लोगों को फिसलकर चोटिल होने का डर है, और घरों से आवश्यक सामान लाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय ग्रामीणों जमील, सीजू, शबाब, झमझामली और गुड्डू ने बताया कि जलभराव और जल निकासी की यह समस्या हर बारिश में उत्पन्न होती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
श्रावस्ती में बारिश से सड़क बनी तालाब:नासिरगंज के महादेवा गांव में जलभराव से लोग परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












