Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के बारीजोत गांव में छह दिन से बिजली गुल:500 की आबादी...

बस्ती के बारीजोत गांव में छह दिन से बिजली गुल:500 की आबादी अंधेरे में, ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित बारीजोत गांव में छह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नगर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और तत्काल बिजली बहाल करने की मांग की। गांव की करीब 500 की आबादी लगातार छह दिनों से अंधेरे में है। ग्रामीणों ने बताया कि छह दिन पहले आई तेज आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसके बाद से गांव में बिजली नहीं आई है। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घरों में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है, वहीं बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। अधिकारियों की कथित उदासीनता के कारण उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि छह दिनों से अंधेरे में रहना बेहद मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेने और बारिजोत गांव में बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments