बयारा डुमरियागंज। शनिवार को बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) क्षेत्र के नियमित टीकाकरण सेंटरों का अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण संबंधी जानकारी ली और लोगों को जागरूक किया।अधीक्षक ने क्षेत्र के देईपार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आरोग्य आयुष्मान मंदिर का दौरा किया। उन्होंने उपकेंद्र वासा चक में एएनएम श्रीमती प्रीति चौरसिया के टीकाकरण सत्र का भी निरीक्षण किया, जहां लॉजिस्टिक और अपडेटेड ड्यूलिस्ट की जांच की गई।सभी एएनएम को निर्देश दिया गया कि वे गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करें। उन्हें यह भी बताया गया कि संस्थागत प्रसव जच्चा और बच्चा दोनों के लिए सुरक्षित होता है। निरीक्षण के दौरान, गर्भवती महिलाओं को आवश्यकतानुसार फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम की गोलियां भी वितरित की गईं। उन्हें पौष्टिक आहार लेने और गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए भी जागरूक किया गया।इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार यादव, विपिन कुमार, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार और दुर्गेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
बेवा में टीकाकरण सेंटरों का अधीक्षक ने किया निरीक्षण:गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करने का निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












