Homeजिला / लोकल (Local News)कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट...

कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अचानक चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। आज जब इस मामले को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता बेंच के समक्ष मेंशन कर जल्द सुनवाई की मांग की गई, तो कोर्ट ने कहा कि फिलहाल यह ऐसा कोई गंभीर या आपातकालीन मामला नहीं है, जिस पर तत्काल सुनवाई की जरुरत हो।
याचिका वकील राजा चौधरी ने दायर की है। याचिका में कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि कॉकरोच जनता पार्टी नामक स्व-घोषित राजनीतिक संगठन की गतिविधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। याचिका में कहा गया है कि ऐसी संस्थाएं और प्रतीकात्मक अभियान डिजिटल लामबंदी के लिए अदालती अभिव्यक्तियों का इस्तेमाल करते हैं। याचिका में फर्जी वकीलों से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र जांच की भी मांग की गई है। याचिका में मांग की गई है कि इसकी सीबीआई जांच हो। ये फर्जी वकील जाली डिग्रियां लेकर कानूनी पेशे में सक्रिय हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments