HomeHealth & Fitnessसड़क हादसे में बाल-बाल बचीं सुप्रिया सुले

सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं सुप्रिया सुले

सुप्रिया सुले :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब वह पुणे से मुंबई की ओर जा रही थीं। सुप्रिया सुले ने उस वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी शेयर किया है, जिसने उनकी कार को टक्कर मारी।

दरअसल, सुप्रिया सुले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर कर रही थीं, तभी एक अन्य वाहन ने अचानक उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज पुणे से मुंबई जाते समय हाईवे पर मेरा एक भयानक अनुभव हुआ, जब वाहन GJ13CF5257 ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मेरी कार को बगल से टक्कर मार दी। शुक्र है, सभी लोग सुरक्षित हैं। ऐसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि सड़कों पर तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाना अनगिनत जिंदगियों को खतरे में डाल सकता है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि सीट बेल्ट पहनें, सतर्क रहें और जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं, ताकि हमारे हाईवे सभी के लिए सुरक्षित रहे।”

लगातार 4 बार से बारामती से सांसद
सुप्रिया सुले का राजनीतिक सफर साल 2006 में राज्यसभा के लिए चुने जाने के साथ शुरू हुआ। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने पिता शरद पवार की विरासत को संभालते हुए बारामती निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की और तब से वे लगातार चार बार से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। एक सांसद के रूप में उनकी पहचान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और बहस में सक्रिय भागीदारी के लिए है। इसकी वजह से उन्हें कई बार ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से नवाजा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments