Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिरवापुर में आंगनबाड़ी केंद्र का शौचालय बदहाल:बच्चों को हो रही परेशानी, गंदगी...

मिरवापुर में आंगनबाड़ी केंद्र का शौचालय बदहाल:बच्चों को हो रही परेशानी, गंदगी से संक्रमण का खतरा


सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भईसा के राजस्व गांव मिरवापुर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का शौचालय बदहाल स्थिति में है। केंद्र परिसर में फैली गंदगी के कारण छोटे बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय की हालत इतनी खराब है कि बच्चों के उपयोग के स्थान पर वहां टाइल्स और अन्य सामान रखे मिले। अंदर चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों का नियमित आना-जाना रहता है, लेकिन साफ-सफाई न होने के कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। गंदगी और दुर्गंध के चलते संक्रमण फैलने की भी आशंका बनी हुई है, जो स्वच्छता व्यवस्था की अनदेखी को दर्शाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों और महिलाओं की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। हालांकि, मिरवापुर के इस केंद्र में जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण व्यवस्थाएं बदहाल हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द साफ-सफाई कराने और शौचालय को उपयोग योग्य बनाने की मांग की है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री किसमाती देवी ने स्वीकार किया कि शौचालय की स्थिति खराब है और साफ-सफाई की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। वहीं, ग्राम प्रधान सतीश चंद्र ने बताया कि शौचालय की समस्या उनके संज्ञान में है और जल्द ही साफ-सफाई कराकर इसे व्यवस्थित कराया जाएगा ताकि बच्चों और महिलाओं को परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments