Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत:ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, जांच...

श्रावस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत:ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, जांच रिपोर्ट आने पर पुष्टि होगी


श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के हिम्मत पुरवा गांव में 20 वर्षीय विवाहिता नसरीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, नसरीन की शादी 19 नवंबर 2024 को हिम्मत पुरवा निवासी आरिफ के साथ हुई थी। मृतका की मां विसर्मिल्ला, जो दौलतपुर, गोपालपुर की निवासी हैं, ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में ये आरोप लगाए हैं। विसर्मिल्ला ने बताया कि शादी के बाद से ही नसरीन के ससुराल वाले दहेज में एक बुलेट बाइक और एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार देर रात करीब 12 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि नसरीन की मौत हार्ट अटैक से हो गई है। जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने नसरीन के शव पर चोट के निशान देखे। मृतका की मां का आरोप है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में पति आरिफ पुत्र अजीज, महरुला पत्नी अजीज और मन्ना पत्नी बब्लू (सभी मिश्रौलिया, नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र निवासी) पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही नवीन मॉडर्न थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस संबंध में नवीन मॉडर्न थाना अध्यक्ष जय हरि मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments