Tag: सयकत

  • शुभेन्दु अधिकारी के निजी सहायक हत्याकांड का आरोपी संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार

    शुभेन्दु अधिकारी के निजी सहायक हत्याकांड का आरोपी संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार

    मुजफ्फरनगर। 18 मई 2026 को डिप्टी एसपी राजेश कुमार (सीबीआई स्पेशल क्राइम टीम न्यू दिल्ली) द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस को सूचना दी गयी कि 06 मई 2026 को पश्चिम बंगाल में चंद्रनाथ राय की ह्त्या से सम्बन्धित अभियुक्त हरिद्वार से आ रहा है। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में थाना छपार पर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर नाकाबन्दी व सघन तलाशी हेतु निर्देशित किया। 

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा की बाइट

    dgg

    सीबीआई व थाना छपार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त को हरिद्वार से आते समय छपार टोल से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई द्वारा पूछताछ के उपरान्त अभियुक्त की ट्रांसिट रिमांड के लिए सीजेएम महोदय के समक्ष पेश किया गया जहां से ट्रांजिट रिमांड सीबीआई को दी गयी।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
    1. राजकुमार सिंह पुत्र त्रिभुवन नारायण सिंह निवासी रातोंपुर चिलकाहार बलिया 

    गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
    1. मु0अ0स0 353/2026 धारा 61(1),126(2),103(1),111(2)ए बीएनएस पश्चिम बंगाल

  • भारत-नेपाल सीमा पर 560 किलो चाइनीज लहसुन जब्त:एसएसबी और कस्टम ने संयुक्त कार्रवाई में की बरामदगी

    भारत-नेपाल सीमा पर 560 किलो चाइनीज लहसुन जब्त:एसएसबी और कस्टम ने संयुक्त कार्रवाई में की बरामदगी


    भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी विरोधी अभियान के तहत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सीमा शुल्क विभाग निचलौल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 560 किलोग्राम अवैध चाइनीज लहसुन और तीन साइकिलें बरामद की गईं। हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार होने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे एफ समवाय झूलनीपुर की सीमा चौकी शीतलापुर की आसूचना शाखा को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नेपाल से भारत में अवैध सामान लाने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर समवाय प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एसएसबी की टीम सक्रिय हो गई। टीम में उपनिरीक्षक धनवीर सिंह रावत, आरक्षी प्रदीप कुमार सिंह, मोहम्मद सहिम अंसारी और चालक सत्यनारायण शामिल थे। मौके पर सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल के अधीक्षक भगवान दास और मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश सिंह यादव भी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 502 के पास शीतलापुर गांव के निकट एक नाका लगाया। इसी दौरान नेपाल के बसहिया गांव की तरफ से कुछ लोग साइकिलों और सिर पर बोरे लेकर भारत की ओर आते दिखाई दिए। टीम की मौजूदगी का आभास होते ही तस्कर साइकिलें और बोरे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर भाग निकले। तलाशी अभियान के दौरान मौके से 28 सफेद बोरों में भरा 560 किलोग्राम चाइनीज लहसुन और तीन साइकिलें बरामद की गईं। अधिकारियों के अनुसार, यह लहसुन चीन से नेपाल लाया जाता है और फिर तस्करी के जरिए भारत पहुंचाया जाता है। नेपाल में इसकी कीमत लगभग 80 रुपये प्रति किलोग्राम बताई जा रही है, जबकि भारत में इसे 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक बेचा जाता है। बरामद सामान की जब्ती सूची तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया है।

    Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

  • महराजगंज में SSB-पुलिस ने सीमा पर की संयुक्त गश्त:तस्करों में हड़कंप, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई

    महराजगंज में SSB-पुलिस ने सीमा पर की संयुक्त गश्त:तस्करों में हड़कंप, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई


    महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ठूठीबारी समवाय ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ मिलकर गुरुवार को एक संयुक्त गश्त का आयोजन किया। यह गश्त ठूठीबारी क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 506 के पास की गई, जहां सुरक्षाकर्मी पूरी मुस्तैदी से तैनात थे। इस संयुक्त अभियान में SSB के जवानों और स्थानीय पुलिस बल ने सीमावर्ती क्षेत्रों में एक साथ पेट्रोलिंग की। गश्त के दौरान, दोनों दलों ने सीमा क्षेत्र में आपसी समन्वय और वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य सीमा पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। इसका लक्ष्य सीमा पार से होने वाली घुसपैठ और तस्करी को पूरी तरह रोकना भी है। SSB और थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व वाली ठूठीबारी पुलिस टीम के इस कड़े रुख से क्षेत्र के तस्करों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और शांति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ ऐसी ही कठोर कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

    Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

  • संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में राजेशचंद्र तिवारी अध्यक्ष तथा शिवरंजन यादव महामंत्री हुए निर्वाचित

    संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में राजेशचंद्र तिवारी अध्यक्ष तथा शिवरंजन यादव महामंत्री हुए निर्वाचित

    लालगंज, प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में राजेश तिवारी अध्यक्ष तथा शिवरंजन यादव महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को देर रात तक चली मतगणना में समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने चुनाव परिणामो की घोषणा की। वही चुनाव समिति ने निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही बड़ी संख्या में मौजूद साथियों ने विजेता पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार मैदान में थे। सर्वाधिक मत राजेशचंद्र तिवारी को दो सौ उन्सठ मत मिले। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह को तीस मतों से करारी शिकस्त दी। पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र को एक सौ अड़तीस मतों पर संतोष करना पड़ा। प्रवीण यादव को छब्बीस तथा विजय कुमार तिवारी को एक मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिविल के पद पर अबरार अहमद खान ने दो सौ दो मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व उपाध्यक्ष विभाकर नाथ शुक्ल को आठ मतों से पराजित किया। नीलेश सिंह निर्भय को एक सौ चौवन तथा निवर्तमान महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय को मात्र चौवालिस मत मिले। जयकरन सिंह को इक्तीस तथा महेन्द्र सरोज को बीस मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर नामवर सिंह ने एक सौ अटठावन मत प्राप्त किये। उन्होने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश द्विवेदी को पांच मतों से पराजित किया। रामकुमार पाण्डेय को एक सौ पचास, सुमित त्रिपाठी को छत्तीस, मुकेश तिवारी सत्तान्नवे तथा अजय शर्मा को साठ मत मिले। महामंत्री पद पर शिवरंजन यादव ने दो सौ तेईस मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी लाल स्नेहांश प्रताप सिंह को नौ मतों से पराजित किया। स्नेहांश प्रताप सिंह को दो सौ चौदह, अरविंद पाण्डेय तपन को एक सौ एक, संजीव कुमार तिवारी भीम को छप्पन व संतोष पासी को बीस मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अतुल सिंह ने रिकार्ड तीस सौ उन्हत्तर मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान कोषाध्यक्ष हरिनारायण पाण्डेय दीपक को पराजित किया। हरि नारायण को दो सौ उन्यासी मत मिले। आय व्यय निरीक्षक पद पर संतोष तिवारी ने दो सौ सत्तावन मत प्राप्त कर विजय हासिल की। इस पर पर रंजीत साहू को निकटतम प्रतिद्वंदी के रूप में दो सौ बयालिस तथा अनंत प्रसाद त्रिपाठी को एक सौ बावन मत मिले। सह मंत्री पद पर सचिन पाण्डेय ने दो सौ पचासी मत प्राप्त कर संदीप वर्मा को पराजित किया। संदीप वर्मा को दो सौ तीस तथा आशुतोष पाण्डेय को एक सौ पैतीस मत मिले। प्रचार मंत्री पद पर अमन द्विवेदी ने तीस सौ चार मत हासिल कर दो सौ तेरह मत पाने वाले रामललन वर्मा को पराजित किया। राहुल यादव को एक सौ तीस मत मिले। सदस्य कार्यकारिणी के पद पर छः उम्मीदवारों में से पांच विजयी घोषित हुए। इस पद पर कमलनाथ सरोज, चंद्रप्रकाश चंचल, निर्भय शुक्ल, प्रशांत पाण्डेय व राजकुमार मिश्र को विजयी घोषित किया गया। वकील अहमद को सदस्य कार्यकारिणी में पराजय झेलनी पड़ी। उपाध्यक्ष के दोनों पदों पर निकटतम प्रत्याशियों द्वारा पुर्नमतगणना की मांग की गयी। इसके बाद चुनाव समिति ने प्रत्याशियों तथा अभिकर्ताओं की मौजूदगी में दोबारा इन प्रत्याशियों के मतों की गणना की। रात करीब पौने ग्यारह बजे चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने विजयी प्रत्याशियों को कार्यालय के सामने प्रमाण पत्र सौंपे। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। वही नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी ने साथी अधिवक्ताओं का समर्थन के लिए आभार जताते हुए अधिवक्ता हितों में समर्पित रहने का संकल्प जताया। प्रमाण पत्र वितरण के समय एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र, चुनाव समिति के महामंत्री वीरेन्द्र सिंह अगई, राम मोहन सिंह, देवी प्रसाद मिश्र, शिवाकांत उपाध्याय, राम लगन यादव, संतोष पाण्डेय, शैलेन्द्र चतुर्वेदी मौजूद रहे। वहीं बुधवार को तहसील व दीवानी परिसर में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने साथियों का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न साझा किया। इस बार सभी पदों पर चुनाव होने के कारण मतगणना देर रात सम्पन्न हो सकी। हालांकि परिणाम आते ही विजयी पदाधिकारियों के समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ तहसील परिसर में जश्न का इजहार किया। मतगणना देर रात तक जारी रहने के कारण लालगंज कोतवाल आलोक कुमार तथा सांगीपुर एसओ गौरव त्रिवेदी भारी फोर्स के साथ मतगणना स्थल पर एहतियातन तैनात दिखे।

  • संयुक्त राज्य अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण नेपाल की कई बड़ी परियोजनाएं ठप

    संयुक्त राज्य अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण नेपाल की कई बड़ी परियोजनाएं ठप

    काठमांडू। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका से जुड़े संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होने वाले वैश्विक तेल परिवहन मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिसका असर नेपाल के निर्माण और यातायात क्षेत्र पर भी पड़ने लगा है। अधिकारियों के अनुसार पेट्रोलियम पदार्थों, विशेषकर सड़क निर्माण में उपयोग होने वाले बिटुमिन की कमी और कीमतों में वृद्धि के कारण राष्ट्रीय महत्व की कई परियोजनाओं का काम रोकना पड़ा है।

    नारायणघाट–बुटवल सड़क विस्तार परियोजना के पूर्वी खंड के सूचना अधिकारी इंजीनियर शिव खनाल ने बताया कि डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ने के साथ-साथ बिटुमिन की कमी का सबसे गंभीर असर पड़ा है, जिससे सड़क की अंतिम सतह बिछाने का काम ठप हो गया है। एशियाई विकास बैंक की सहायता तथा दक्षिण एशियाई उप-क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग ढांचे के तहत शुरू की गई इस परियोजना का उद्देश्य पूर्व–पश्चिम राजमार्ग के लगभग 115 किलोमीटर हिस्से को चार लेन वाले मार्ग में बदलना है।

    65 किलोमीटर लंबे नारायणघाट–दाउन्ने खंड में लगभग 98 प्रतिशत संरचनात्मक और पिचिंग कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अंतिम ब्लैकटॉप की परत अभी बाकी है। हालांकि इस खंड में वाहनों की आवाजाही अधिकांशतः प्रभावित नहीं हुई है, लेकिन खनाल ने बताया कि ड्रेनेज, फेंसिंग और सड़क सुरक्षा संरचनाओं जैसे समापन कार्य अभी अधूरे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले पेड़ कटान, बिजली के खंभे हटाने, कोविड-19 महामारी और ठेकेदार संबंधी समस्याओं के कारण भी परियोजना में देरी हुई थी। लगभग 256.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर लागत वाली इस परियोजना में एडीबी का 186.8 मिलियन डॉलर का निवेश है, लेकिन अब निर्धारित समयसीमा पूरी होने पर अनिश्चितता बढ़ गई है।

    इसी प्रकार नागढुंगा–मुग्लिन सड़क विस्तार परियोजना में भी काम की गति धीमी पड़ गई है। पश्चिमी खंड के सूचना अधिकारी इंजीनियर सचेंद्र मिश्र ने बताया कि 38 किलोमीटर लंबे हिस्से में अब तक केवल 42 प्रतिशत काम पूरा हुआ है, जिसमें 13 किलोमीटर सड़क का ब्लैकटॉप शामिल है। उन्होंने कहा कि बिटुमिन की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में कमी के कारण ठेकेदारों ने काम काफी धीमा कर दिया है।

    इन दोनों परियोजनाओं से स्पष्ट होता है कि वैश्विक ऊर्जा और वस्तु बाजारों में आने वाले बाहरी झटकों का असर अब नेपाल की आधारभूत संरचना विकास परियोजनाओं, विशेषकर बड़े राजमार्ग विस्तार कार्यों, पर बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ये परियोजना को प्रभावित करने वाली लगातार आने वाली समस्याओं में से केवल कुछ उदाहरण हैं। परियोजना कार्यान्वयन में शामिल सरकारी प्रतिनिधियों ने स्वीकार किया कि प्रगति मुख्य रूप से निर्माण सामग्री की कमी के कारण धीमी हुई है।

    निर्माण व्यवसायी महासंघ के अध्यक्ष निकोलस पाण्डेय ने कहा, “पहले डीजल की कीमत 139 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब 225 रुपये तक पहुंच गई है। बिटुमिन का दाम 75 रुपये से बढ़कर 155 रुपये हो गया है। सरकार को निर्माण सामग्री की आपूर्ति और मूल्य समायोजन के मुद्दे पर तत्काल कदम उठाना चाहिए।” वहीं सड़क विभाग के प्रवक्ता तथा उपमहानिर्देशक श्याम बहादुर खड्का ने कहा कि इस विषय पर सरकार के साथ लगातार चर्चा चल रही है।

    उन्होंने कहा, “बिटुमिन की कमी के कारण देशभर में सड़कों के ब्लैकटॉप का काम धीमा हो गया है।” उन्होंने यह भी बताया कि ठेकेदार बढ़ी हुई लागत के अनुरूप ठेका समझौतों में संशोधन की मांग कर रहे हैं। “हम इस मुद्दे पर सरकार के साथ संवाद कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

  • इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा मजबूत:पुलिस और SSB ने की संयुक्त पैदल गश्त

    इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा मजबूत:पुलिस और SSB ने की संयुक्त पैदल गश्त


    पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर श्रावस्ती के इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त गश्त की जा रही है। इसी कड़ी में, थाना मल्हीपुर पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र तुरुष्मा में SSB के साथ मिलकर पैदल गश्त की। इस दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी गई और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। टीम ने आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस संयुक्त पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। इसके साथ ही, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी इसका लक्ष्य है। पुलिस और SSB की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सतर्कता और अधिक प्रभावी हुई है। श्रावस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस इकाई या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

  • SSB-नेपाल APF ने ‘नो मेंस लैंड’ पर की सफाई:ठूठीबारी सीमा पर संयुक्त स्वच्छता अभियान, बढ़ी दोस्ती

    SSB-नेपाल APF ने ‘नो मेंस लैंड’ पर की सफाई:ठूठीबारी सीमा पर संयुक्त स्वच्छता अभियान, बढ़ी दोस्ती


    भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी क्षेत्र में सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (APF) ने ‘नो मेंस लैंड’ पर संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया। 22वीं वाहिनी SSB, महराजगंज द्वारा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत यह अभियान आयोजित किया गया। यह पूरा अभियान 22वीं वाहिनी SSB, महराजगंज के कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके निर्देशानुसार, सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी। अभियान के दौरान ठूठीबारी मेन गेट के समीप ‘नो मेंस लैंड’ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर साफ-सफाई की गई। भारतीय पक्ष से निरीक्षक (सामान्य) श्री शिव पूजन प्रसाद के नेतृत्व में SSB के जवानों ने सक्रिय रूप से श्रमदान किया। नेपाल की ओर से निरीक्षक श्री मनोज के.सी. के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल (APF) नेपाल के कर्मियों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस स्वच्छता अभियान में सहयोग किया। सुरक्षा बलों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। टीम ने सीमा क्षेत्र से प्लास्टिक कचरे और अन्य गंदगी को हटाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने लोगों को संबोधित करते हुए स्वच्छता को एक जीवनशैली बनाने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए प्रेरित किया। इस संयुक्त आयोजन ने भारत और नेपाल के बीच आपसी भाईचारे और सहयोग के संबंधों को और अधिक मजबूत किया है।

    Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

  • भारत-नेपाल सीमा स्तंभों का संयुक्त निरीक्षण:मरम्मत, पुनर्निर्माण और सुरक्षा-समन्वय पर बनी सहमति, SSB और नेपाल APF के जवान रहे मौजूद

    भारत-नेपाल सीमा स्तंभों का संयुक्त निरीक्षण:मरम्मत, पुनर्निर्माण और सुरक्षा-समन्वय पर बनी सहमति, SSB और नेपाल APF के जवान रहे मौजूद


    श्रावस्ती में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा स्तंभों की मरम्मत और पुनर्निर्माण को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा और समन्वय को मजबूत करने पर सहमति बनी। यह निरीक्षण 10 मई 2026 को किया गया, जिसमें नेपाल द्वारा किए जा रहे सीमा स्तंभों के मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय जायजा लिया गया। भारतीय दल का नेतृत्व डायरेक्टर ऑफ सर्वे श्री दुर्गेश नंदन पाठक ने किया। निरीक्षण के दौरान भारत की ओर से डिप्टी सुपरिटेंडेंट सर्वेयर श्री पी.के. आर्या अपनी सर्वे टीम के साथ मौजूद रहे। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा के कमांडेंट श्री अमरेंद्र कुमार वरुण सहित एसएसबी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। नेपाल राष्ट्र की ओर से डिप्टी डायरेक्टर जनरल श्री सुशील डोंगल और चीफ सर्वे ऑफिसर श्री रमेश ग्यावली अपनी टीम के साथ शामिल हुए। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (APF) के अधिकारी भी निरीक्षण दल का हिस्सा थे। सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई संयुक्त निरीक्षण के बाद सीमा चौकी सुईयां में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। श्री दुर्गेश नंदन पाठक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भारत और नेपाल के सर्वे दलों तथा सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें सीमा स्तंभों की मरम्मत, पुनर्निर्माण, स्पष्ट पहचान, दीर्घकालिक स्थिरता और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा स्तंभों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए आपसी समन्वय, सहयोग और निरंतर संवाद को मजबूत करने पर सहमति जताई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमा से जुड़े सभी कार्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में, पारस्परिक विश्वास और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के अनुरूप संयुक्त रूप से किए जाएंगे ताकि भविष्य में कोई भ्रम या विवाद उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने संयुक्त प्रयासों से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के समन्वित निरीक्षण और बैठकों के आयोजन पर जोर दिया।

  • एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

    एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

    लखनऊ। पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में मादक पदार्थों का गोरखधंधा करने वालों की धरपकड़ व उनकी नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ की देखरेख में एएनटीएफ यूनिट कानपुर व एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के बबुरिहा पावर हाउस के सामने नहर पुलिया तिराहे के पास कार में लादकर अवैध गांजा की तस्करी करने वालों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

    एएनटीएफ टीम को इनके पास से दो चार पहिया वाहन, आधा दर्जन महंगे दामों वाले मोबाइल फोन व 3,140 रुपए की नकदी बरामद हुई है। इनके पास बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत साठ लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।
    एएनटीएफ के प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग कार में अवैध गांजा लादकर बीबीडी थाना क्षेत्र से होते हुए कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना पर प्रभावी निरीक्षक अयनुद्दीन टीम में शामिल उपनिरीक्षक अमन सिंह, कांस्टेबल श्याम सुंदर, कांस्टेबल प्रिंस भार्गव के अलावा बाराबंकी एएनटीएफ टीम उपनिरीक्षक मनीष कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल आदिल हाशमी, हेड कांस्टेबल आलोक सिंह, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश दुबे, कांस्टेबल मोहम्मद सहबान व कांस्टेबल अमरपाल के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर दो कार में सवार चार लोगों को दबोच लिया। एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने दोनों कार की तलाशी ली तो दंग रह गए। देखा कि इन चार पहिया वाहनों में अवैध गांजा रखा हुआ है।
    एएनटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम चिनहट क्षेत्र के कंचनपुर मटियारी स्थित गनपति अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 203 निवासी विशाल पांडेय पुत्र अशोक पाण्डेय, बाराबंकी जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित दशहरा बाग निवासी सौरभ कुमार जायसवाल पुत्र अनिल कुमार जायसवाल, नगराम थाना क्षेत्र स्थित शाह मोहम्मदपुर अपैया निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार व उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र स्थित कबीरपुर निवासी अखिलेश कुमार बताया।
    एएनटीएफ टीम प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक आरोपी जितेन्द्र कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने यह अवैध गांजा बिहार राज्य से मंगवाया है और अलग-अलग जिलों या फिर स्थानों पर बेचने की बात स्वीकार किया है। आरोपियों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो एक साथ मिलकर इस गोरखधंधे को अंजाम देते हैं। इनके पास से बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत साठ लाख रुपए के करीब बताई जा रही।

  • भारत-नेपाल सीमा पर 15 पेटी नेपाली शराब बरामद:निचलौल से तस्कर फरार, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

    भारत-नेपाल सीमा पर 15 पेटी नेपाली शराब बरामद:निचलौल से तस्कर फरार, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई


    निचलौल थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास बहुआर इलाके में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद की है। हालांकि, मौके का फायदा उठाकर तस्कर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर फरार हो गए। मंगलवार को संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की तस्करी कर उसे भारत लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी के जवानों ने बहुआर क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर टीम ने कार्रवाई की। तलाशी के दौरान टीम को 15 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से नेपाल से भारत लाया जा रहा था। बरामदगी के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए, जिससे उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सुरक्षा एजेंसियां अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से तस्करों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा।

    Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

  • भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार:ठूठीबारी में नेपाली शराब बरामद, पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई

    भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार:ठूठीबारी में नेपाली शराब बरामद, पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई


    महाराजगंज के ठूठीबारी में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार शाम को इंडो-नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 505 भरवलिया के पास से इन तस्करों को पकड़ा गया। उनके पास से भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा था। ठूठीबारी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सीमा पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर भरवलिया गांव के पास घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 3 बोरे और 4 गत्तों में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब (किसमिस सौंफ ब्रांड) मिली। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान बिन्दु हरिजन (28 वर्ष), पुत्र चन्नर, निवासी गणेशपुर, थाना भुजहवा, जिला नवलपरासी (नेपाल) और गोविन्द रौनियार (36 वर्ष), पुत्र विश्वनाथ रौनियार, निवासी गड़ौरा बाजार, थाना ठूठीबारी, महाराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक साइकिल और बरामद अवैध शराब को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ यूपी आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में ठूठीबारी थाने के उप-निरीक्षक रमेश पुरी, कांस्टेबल मनोहर यादव, वैभव यादव और एसएसबी 22वीं बटालियन के मुख्य आरक्षी संजय घोष, चंदन मिश्रा व राजेश प्रजापति की टीम शामिल थी।

    Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

  • 149 बोतल अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:ठूठीबारी बॉर्डर पर आबकारी-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

    149 बोतल अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:ठूठीबारी बॉर्डर पर आबकारी-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई


    महराजगंज में आबकारी विभाग और 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी क्षेत्र में हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 149 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव अपनी टीम के साथ ठूठीबारी सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दिल्ली नंबर की एक मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा कार में हरियाणा की भारी मात्रा में शराब लदी हुई है और वह बरगदवा की ओर से आ रही है। सूचना के आधार पर, टीम ने एसएसबी बरगदवा के साथ मिलकर ठूठीबारी मार्केट से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम राजबारी के पास घेराबंदी की। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। कार की सीट के नीचे बने गुप्त चैंबर से विभिन्न ब्रांड की कुल 149 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। कार में सवार तीन व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिले के निवासी धीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार और उमेश कुमार सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब हरियाणा के बल्लभगढ़ से खरीदी गई थी और उसे तस्करी के जरिए बिहार ले जाया जा रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर ही शराब को सील कर कब्जे में लिया तथा वाहन संख्या DL8CY8503 को आबकारी अधिनियम की धारा 72 के तहत जब्त कर लिया। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के अंतर्गत मुकदमा संख्या 23/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों को एसीजेएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 मई तक रिमांड पर भेज दिया गया है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के नेटवर्क और संपर्कों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

  • सोनौली में 21 ग्राम स्मैक बरामद:नेपाल निवासी एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

    सोनौली में 21 ग्राम स्मैक बरामद:नेपाल निवासी एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई


    महाराजगंज के सोनौली में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली नागरिक को 21 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 3 मई 2026 को की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुमित परियार (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र महेंद्र परियार निवासी बर्दघाट सुस्ता पश्चिम वार्ड नं. 03, जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई है। उसे सोनौली स्थित फरेन्दी तिवारी टाटा मोटर्स रोड के पास से पकड़ा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर हुई। क्षेत्राधिकारी फरेन्दा श्री अनिरुद्ध पटेल के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सोनौली व0उ0नि0 रामचंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव यादव, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार और कांस्टेबल अनूप मिश्रा शामिल थे। एसएसबी की 66वीं वाहिनी से स०उ०नि० जीडी भोलानाथ यादव, हे०का० जीडी मुकेश कुमार, का० जीडी अभिनाश एम और का० जीडी विनय कुमार भी इस संयुक्त दल का हिस्सा थे। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर, थाना सोनौली में आरोपी सुमित परियार के खिलाफ दिनांक 03.05.2026 को मु0अ0सं0 37/2026 धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय महराजगंज में पेश किया गया।

    Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

  • महराजगंज में SSB और पुलिस की संयुक्त गश्त:सीमाक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    महराजगंज में SSB और पुलिस की संयुक्त गश्त:सीमाक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


    महराजगंज में 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ठूठीबारी समवाय ने ठूठीबारी कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त गश्त अभियान चलाया। इस दौरान भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया गया और विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई। गश्त के दौरान, एसएसबी और पुलिस के जवानों ने सीमाक्षेत्र में आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया। जवानों ने सीमावर्ती गांवों, पगडंडियों और प्रमुख आवागमन मार्गों पर पैदल तथा वाहन से गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई, साथ ही स्थानीय लोगों से सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की गई। दोनों बलों के अधिकारियों ने सीमा पर तस्करी और अवैध आवागमन जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी संयुक्त गश्त से सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल बेहतर होता है और आपात स्थितियों से निपटने में मदद मिलती है। अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त गश्त का मुख्य उद्देश्य सीमाक्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई। इस पहल से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा है।

    Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

  • सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त चेकिंग अभियान:ऑपरेशन कवच के तहत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास

    सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त चेकिंग अभियान:ऑपरेशन कवच के तहत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास


    2 मई 2026 को भारत-नेपाल सीमा पर एक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। सिद्धार्थनगर में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मिलकर यह अभियान ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत सीमा चौकी धनगढ़वा पर संचालित किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की गहन जांच करना था। यह अभियान सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया। अभियान के दौरान सीमा से आवागमन करने वाले व्यक्तियों, वाहनों और सामान की सघन जांच की गई। सुरक्षा बलों ने यात्रियों से आवश्यक पूछताछ की और उनके पहचान पत्रों का सत्यापन किया। इसके अतिरिक्त, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। इस संयुक्त अभियान में सशस्त्र सीमा बल और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने समन्वय के साथ काम किया। उन्होंने सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।