Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में करंट लगने से किशोर की मौत:बरामदे में सफाई करते समय...

सिद्धार्थनगर में करंट लगने से किशोर की मौत:बरामदे में सफाई करते समय लोहे के पाइप से लगा झटका


सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र के मिठवल गांव में मंगलवार सुबह करंट लगने से एक 16 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान पथरा थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी गणेश दत्त शुक्ल के 16 वर्षीय पुत्र राजकुमार शुक्ल के रूप में हुई है। गणेश दत्त शुक्ल वर्तमान में मिठवल में रहते हैं। मंगलवार सुबह राजकुमार अपने घर के बरामदे की सफाई कर रहा था। इसी दौरान वह बरामदे में लगे सीमेंट के पटरे में लगाए गए लोहे के पाइप में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। राजकुमार की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे करंट के प्रभाव से मुक्त कराया। गंभीर हालत में उसे बांसी स्थित 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही राजकुमार की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मृत्युंजय पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments