HomeHealth & Fitnessवारंटी अभियुक्त बब्बर सिंह गिरफ्तार,न्यायालय में किया गया पेश।

वारंटी अभियुक्त बब्बर सिंह गिरफ्तार,न्यायालय में किया गया पेश।

तिकुनियां-खीरी,16 जून(तरूणमित्र)। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली तिकुनियां पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बब्बर सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम खैरटिया, थाना तिकुनियां को ग्राम नया पिंड खैरटिया से सुबह करीब 10:05 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। अभियुक्त की पेशी 23 जून 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), खीरी न्यायालय में निर्धारित है।
पुलिस ने अभियुक्त को कोतवाली लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार एवं कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments