HomeHealth & Fitnessगैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्वदवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बखिरा  उमाशंकर त्रिपाठी* के नेतृत्व में थाना बखिरा पर  वांछित अभियुक्त नाम पता कमलेश पुत्र रामानन्द निवासी शिवापार थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 14.06.2026 को खैरवा मोड़ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना किया गया । 
       विदित हो कि दिनाँक 09.06.2026 को वादी  अखिलेश यादव पुत्र पराग यादव ग्राम पोस्ट शिवापार थाना बखिरा जनपद कबीर नगर द्वारा थाना बखिरा पर  पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त  उपरोक्त व विपक्षीगण अपने खेत मे जानवर से सुरक्षा हेतु तार लगाकर उसमे सीधे करंट लगा दिये जिसके स्पर्श मे मेरा लड़का अमन पुत्र अखिलेश उम्र लगभग 10 वर्ष आ गया विद्युत स्पर्श मेरे लड़के की मृत्यु हो गयी है । विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर हाथ में लाठी डंडा व ईट लेकर मेरे घर पर चढ़ आए और गाली गुप्ता देते हुए कहा कि तुम्हारा लड़का जो करंट से मरा है, उसके बारे में मेरे परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करओगे तो जान से मार देंगें । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बखिरा पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया  । उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बखिरा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments