HomeHealth & Fitnessप्रोटीन से भरपूर छोले का नाश्ता

प्रोटीन से भरपूर छोले का नाश्ता

छोला चाट नाश्ता : राजमा छोले को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। छोले की सब्जी तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन इसे रोजाना के खाने में शामिल करने की जरूरत है। इसके लिए आप नाश्ते में छोला चाट या छोले से बना नाश्ता ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और स्वाद गजब का आएगा। छोले से बना ये नाश्ता प्रोटीन की कमी पूरी करेगा और इसे वजन भी कम होगा। सुबह खाने के बाद आपको लंच तक कुछ और खाने की भूख नहीं लगेगी। बहुत कम तेल मसाले में इसे तैयार किया जा सकता है। तो चलिए बिना देरी किए नोट कर लीजिए छोला चाट की रेसिपी।

छोले का नाश्ता रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले छोले को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह छोले को 4-5 सीटी लगाकर उबाल लें और पानी निकाल दें। अब एक पैन में 1 चम्मच सरसों का तेल डालें। इसमें करी पत्ता, हींग और राई डालें। सूखे मसाले जैसे नमक, हल्दी और लाल मिर्च डाल दें। अब इसमें छोले डाल दें और मिक्स कर लें।

दूसरा स्टेप- एक बाउल में खीरा, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, गाजर, चुकंदर बारीक-बारीक काट लें। अब इसमें मसाले वाले छोले डाल दें। अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया डाल दें।

तीसरा स्टेप- इसके लिए एक चटनी बनाकर तैयार करें। चटनी में पुदीना, हरा धनिया, आइस क्यूब्स, 2 चम्मट दही, थोड़े भीगे अखरोट, नमक और जीरा डालकर चटनी पीस लें। इस चटनी को स्वादानुसार छोटे वाली चाट में डाल दें। ऊपर से थोड़ा नींबू का रस डालें और इसे इंजॉय करें।

वजन घटाने वाले को लिए ये नाश्ता बेस्ट है। आप इसे पेट भरकर भी खा सकते हैं। सबसे अच्छी बात के इसे बहुत कम तेल मसाले में बनाकर तैयार किया जा सकता है। बच्चों को टिफिन में बनाकर भी ये नाश्ता दे सकते हैं। इसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और पेट भी भरा रहेगा। सबसे जरूरी कि छोला चाट खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments