Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में एडिशनल एसपी ने किया पैदल गश्त:मुहर्रम जुलूस मार्गों का जायजा,...

शोहरतगढ़ में एडिशनल एसपी ने किया पैदल गश्त:मुहर्रम जुलूस मार्गों का जायजा, शांति बनाए रखने की अपील


मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार शाम को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत कुमार प्रसाद के नेतृत्व में शोहरतगढ़ पुलिस ने कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान जुलूस मार्गों का गहनता से निरीक्षण किया गया और प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को आवश्यक निर्देश दिए गए। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने ताजिया तथा जुलूस मार्गों का बारीकी से जायजा लिया। पैदल मार्च शोहरतगढ़ थाना परिसर से शुरू होकर तिरंगा तिराहा, मुख्य बाजार मार्ग, पुलिस पिकेट, शहीद बुधई स्मारक मार्ग (रमजान गली), सहाबू उस्ताद के घर के सामने का मार्ग, मस्जिद गली, हाजी अब्दुल जब्बार के आवास, गोलघर और डॉ. अंसारी गली सहित कई संवेदनशील स्थानों से गुजरा। अधिकारियों ने मार्गों की स्थिति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और मुहर्रम के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। क्षेत्राधिकारी (सीओ) मयंक द्विवेदी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों का सत्यापन कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जाएगी ताकि भ्रामक सूचनाओं से कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस के पैदल मार्च के दौरान शोहरतगढ़ कस्बे के मुख्य मार्गों पर भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ, जिससे मुख्य मार्ग और पुलिस पिकेट के समीप जाम लग गया। इस फ्लैग मार्च में निरीक्षक अवधेश पांडेय, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, उपनिरीक्षक रामबदन यादव, जामा मस्जिद के सदर अल्ताफ हुसैन, अफसर अंसारी, अखाड़ा प्रमुख इंसान अली, गैजू सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हेड कांस्टेबल दिनेश यादव और हेड कांस्टेबल रोशन अली भी इस दौरान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments