HomeHealth & Fitnessभीखमपुर डाटपुर ग्रंट मे भू-माफियाओं के हौसले बुलंद, सरकारी रास्तों और धार्मिक...

भीखमपुर डाटपुर ग्रंट मे भू-माफियाओं के हौसले बुलंद, सरकारी रास्तों और धार्मिक स्थल पर अवैध कब्जा, प्रशासन मौन!

​संसारपुर-खीरी,19 मई(तरूणमित्र)। विकास खंड बांकेगंज के ग्राम पंचायत डाटपुर  ग्रंट के भीखमपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ दबंगों ने न सिर्फ सरकारी पैसे से बनी इंटरलॉकिंग और खड़ंजे पर अवैध निर्माण कर लिया है, बल्कि गाँव की आस्था के केंद्र ‘भुइयार बाबा’ के स्थान को भी बाउंड्रीवॉल खींचकर अपनी जागीर बना लिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पूरा प्रशासनिक अमला सब कुछ जानकर भी ‘धृतराष्ट्र’ बना बैठा है।

​सरकारी संपत्ति पर डाका डालने और सरकारी खड़ंजे और इंटरलोकिंग सड़कों पर अवैध रूप से दीवारें खड़ी कर चबूतरों का निर्माण कर लिया गया, जिससे ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है।
​सदियों पुराने ‘भुइयार बाबा’ देवस्थान की जमीन को चारों तरफ से बाउंड्रीवॉल बनाकर घेर लिया गया। अब आस्था के इस केंद्र पर बाबा के लिए सिर्फ एक छोटा सा चबूतरा मात्र बचा है।
​ 
​सवाल यह उठता है कि आखिर किसके शह पर चल रहा है यह खेल?
​भीखमपुर डाटपुर ग्रंट में इन दिनों कानून व्यवस्था और ग्राम विकास के नियमों की सरेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। दबंगों ने गाँव की सार्वजनिक सड़कों (इंटरलॉकिंग और खड़ंजो) को अपनी निजी संपत्ति समझकर उन पर दीवारें चुनवा दी हैं और चबूतरे खड़े कर दिए हैं।

कई अखबारो मे खबर प्रकाशित होने के वावजूद भी प्रशासन कुम्भकरणी नींद मे सोया हुआ है और कार्यवाही करने से कतरा रहा है,आखिर क्यों?
 
“आस्था के केंद्र ‘भुइयार बाबा’ के स्थान पर जाते हैं, तो वहाँ दबंगों की बाउंड्रीवॉल दिखाई देती है। बाबा को सिर्फ एक छोटे से चबूतरे में समेट दिया गया है। क्या अब देवी-देवताओं की जमीन भी सुरक्षित नहीं है?”
बड़े सवाल जो प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हैं वो कुछ इस प्रकार है।
​क्या बांकेगंज ब्लॉक के आला अधिकारियों को गाँव में हो रहे इस अवैध निर्माण की भनक नहीं है?
​ 
​क्या किसी सफेदपोश या रसूखदार के दबाव में प्रशासन इस गंभीर मामले पर पर्दा डाल रहा है?
​जल्द ही भुइयार बाबा के स्थान को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया और सरकारी सड़कों से अवैध दीवारें और चबूतरे नहीं ढहाये गये, तो वे तहसील मुख्यालय पर बड़े आंदोलन  हो सकता है।
 अब देखना यह है कि कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन कब जागता है और इन रसूखदार अवैध कब्जाधारकों पर क्या कार्रवाई होती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments