Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रामनगर में हरे पेड़ों का कटान जारी:वन विभाग पर मूकदर्शक बने रहने...

रामनगर में हरे पेड़ों का कटान जारी:वन विभाग पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप


महाराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा रामनगर के टोला बनस्पति में सागौन के हरे पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर इस अवैध कटान पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर खुलेआम हरे पेड़ों की कटाई पर्यावरण संतुलन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। इस अंधाधुंध कटाई से न केवल हरियाली प्रभावित हो रही है, बल्कि क्षेत्रीय जैव विविधता पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कटान अवैध पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में वन विभाग (रेंजर) से दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जमीन के दस्तावेज मांगे गए हैं और दस्तावेज मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की ओर से इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना बाकी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments